फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की देहली गेट पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक, हथियार बरामद किए हैं। दबिश के दौरान शातिरों के चार साथी पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस भागे शातिरों की तलाश में जुट गई है।

एसएसपी अजय कुमार साहनी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को मंगलवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि दो शातिर बाइक चोर ईदगाह के पास घूमते हुए देखे हैं। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को चेकिंग करते हुए कुछ ही समय हुआ था कि तभी उन्हें दो बाइक पर युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका और बाइक के कागजात मांगे तो वह बंगले झांकने लगे। तलाशी लेने में इनके कब्जे से दो तमंचा मय कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लोधा थाने के गांव राइट निवासी अमजद पुत्र खचेर खां, जुल्फकार उर्फ जलुआ पुत्र मुख्तार उर्फ मुखिया बताया।

दोनों ने क्षेत्र में कई बाइक चोरी करने की वारदातें स्वीकार की। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर विवेकानंद स्कूल के पास से खाली मकानों के पीछे से चार बाइक एवं एक एक्टिवा, तीन बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं।

यहां दबिश के दौरान गाड़ियों की निगरानी कर रहे सुभान अली पुत्र महेंद्र खां, संजय उर्फ भूरा पुत्र गोपाल भागने में सफल रहे। पूछताछ में उन्होंने अपने दो अन्य साथी अजरूद्दीन उर्फ र्रईस पुत्र आस मोहम्मद निवासी चंडौस एवं अरशद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी लोधा के नाम भी बताए।
विज्ञापन


पुलिस ने भागे चारों बदमाशों की गिरफ्तारी के दबिश देना शुरू कर दिया है। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर के अलावा एसआई प्रेमपाल सिंह, उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें