फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर अलीग प्लाजा में हमला, सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके के मैरिस रोड स्थित अलीग प्लाजा में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर बैठे अधिवक्ता पर मंगलवार देर शाम अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान तमंचे की बटों से जमकर पीटा गया और धमकाते हुए बेसुध हालत में छोड़ गए। मारपीट में अधिवक्ता के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने मामले में थाने पहुंचकर शिकायत देना चाहा तो पहले पुलिस ने टरकाने का प्रयास किया। मगर बाद में दबाव बनाने पर पुलिस कार्रवाई को तैयार हुई।


वाकया इस तरह है कि अधिवक्ता अमित अग्रवाल का लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। अदालत में भी वह मुकदमा लड़ रहे हैं। उनका अलीग प्लाजा में इलेक्ट्रानिक उपकरणों से संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठान है। मंगलवार देर शाम वह अपने प्रतिष्ठान पर थे। तभी कुछ लोग हमलावर होकर आए और उन्हें बेरहमी से पीटकर व सिर फोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते समय लोगों ने देखा कि वह कार में सवार होकर भागे हैं। उनके हाथों में हथियार थे। यह पूरी घटना दुकान के अंदर व बाहर भागते समय सीसीटीवी में कैद हुई है। इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ-साथ उन्होंने अपनी साथी अधिवक्ताओं को बताई। इस सूचना अधिवक्ता आशीष मोहन यादव आदि मौके पर पहुंचे। बाद में थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां शुरुआत में उन्हें टरकाने की कोशिश हुई। मगर बाद में दबाव पर पुलिस कार्रवाई को तैयार हुई। अमित का अंदेशा है कि यह हमला उन पर पारिवारिक विवाद में ही कराया गया है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें