क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बुलंदशहर के सिकं दराबाद से लापता हुई मानसिक विक्षिप्त युवती सोमवार को खुर्जा जंक्शन पर जीआरपी को अकेले घूमते हुई मिली। युवती को जीआरपी की टीम ने अलीगढ़ थाने पर भेज दिया। यहां से युवती को जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने 181 की टीम के सुपुर्द कर दिया।
181 की काउंसलर सीमा अब्बास ने बताया कि युवती पहले तो पूछताछ में अपने परिजनों और घर का नाम-पता भी नहीं बता सकी। बाद में उससे प्यार से बहला फुसलाकर पूछा गया तो उसने खुद को बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद थाने की नई बस्ती का रहने वाला बताया। जानकारी के आधार पर सिकंदराबाद पुलिस की मदद से युवती के परिजनों से बात की।
युवती को मंगलवार (आज) उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक तौर पर कमजोर है। इससे पूर्व दो बार और घर से लापता हो चुकी है।