फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये जमा कराने गए युवक से ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बीते 12 मार्च को रुपये जमा कराने गए युवक को डेढ़ लाख का लालच देकर 13 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार निवासी रवि कुमार और मुकेश साहनी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से रुमाल में बंधी कागज की गड्डी भी बरामद हुई है। पुलिस मंगलवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लुधियाना स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं और चंडीगढ़, पटियाला और फगवाड़ा में ऐसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

बीते 12 मार्च को बापूधाम निवासी सलाउदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिश्तेदार के खाते में सेक्टर 26 स्थित पीएनबी में लगी मशीन में पैसे जमा करवाने के लिए लाइन में लग गया। इस दौरान उसे दो युवक मिले और पैसे छुट्टा करवाने को लेकर उसके साथ बातचीत करना शुरू कर दिया। इस बीच युवकों ने उससे कहा कि डेढ़ लाख रुपये खाते में जमा नहीं करवा सकता है। अगर वह 13 हजार रुपये उसे देगा तो कपडे़ में लपेटे डेढ़ लाख रुपये उसे दे देंगे। लालच में आकर शिकायतकर्ता सलाउदीन ने उन्हें रुपये दे दिए और आरोपियों ने रुमाल में बंधी कागज की गड्डी उसे थमा कर फरार हो गए। इस शिकायत पर सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर सेक्टर 26 स्थित बैंक में आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने तीन केस सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें