फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए पैसे मांगने पर शराबी पति ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी की एक महिला को पति से घर का राशन खरीदने के लिए पैसे मांगना
भारी पड़ गया। शराब के नशे में चूर पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला के छटपटाने पर पति ने उसे छोड़ा। महिला ने घर से भागकर अपनी और अपने दो बच्चों की जान बचाई।

शबाना निवासी नगला पटवारी, क्वार्सी ने बताया कि पति मजदूरी करता है। मजदूरी के पैसे से शराब पी लेता है। घर में दो बच्चे हैं। शुक्रवार को भूख से व्याकुल दोनों बच्चे तड़प रहे थे। बच्चों के खाने को पति से पैसे मांगे तो वह बिफर गया।
विज्ञापन


शराब के नशे में उसने मारपीट कर दी। साथ ही गला भी दबा दिया। बमुश्किल वहां से बच्चों संग भागकर जान बचाई। महिला का आरोप है कि शादी को पांच साल हो गए हैं।
विज्ञापन


आए दिन पति मारपीट करता है। मायके से शराब के लिए पैसे लाने की मांग करता है। महिला की शिकायत पर सीओ सिविल लाइंस ने महिला को थाना पुलिस के पास भेज दिया। साथ ही थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें