फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के साथ हॉस्पीटल मैनेजर ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके के आगरा हाईवे पर स्थित एक नामी हॉस्पीटल में काम करने वाली नर्स के साथ हॉस्पीटल के मैनेजर ने छेड़खानी कर दी। आरोप है कि महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मैनेजर ने उसे धक्के मारकर वहां से निकाल दिया।

शहर के निकट के एक गांव की रहने वाली महिला ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर के अनुसार सासनी गेट पुलिस को वह पहले ही मामले में तहरीर दे चुकी है। मगर, थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आरोपी उसे नौकरी से निकालने के बाद अब तनख्वाह भी नहीं जारी कर रहा है। महिला की शिकायत को एसएसपी कार्यालय से थाना पुलिस के सुपुर्द कर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें