फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के कपड़े फाड़े, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के कोतवाली क्षेत्र की महिला ने क्षेत्र के ही चार दबंगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुये शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने महिला को आश्वासन देते हुये थानाध्यक्ष को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि सात जून को वह उनकी बेटी व बहू घर में साफ सफाई कर रही थीं। तभी पड़ोस के चार युवक उनके घर में घुस आये। आरोप है कि युवकों ने उनकी बहू और बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सभी के कपड़े फाड़ दिये और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे देख आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, जो आये दिन ऐसी हरकतें करते रहते हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी आकाश कुलहरि से पूरे मामले की शिकायत की। वहीं एसएसपी ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच के निर्देश दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें