फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में आशिक ने युवती व परिजनों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एक सनकी आशिक के दिमाग पर एकतरफा प्यार का भूत इस कदर चढ़ गया कि युवती के विरोध करने पर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित पिता ने थाने में आरोपी युवक व परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि युवक काफी समय से युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।

थाना बन्नादेवी क्षेत्र निवासी एक पिता ने थाने में दिये शिकायती पत्र में कहा है कि क्षेत्र का एक युवक काफी समय से उनकी बेटी के साथ स्कूल, कोचिंग, बाजार आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। बेटी ने कई बार उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया। बात ज्यादा आगे बढ़ने पर उनके घर पर बताई। आरोप है कि जब पिता उसकी शिकायत करने सनकी युवक के घर गया तो परिजनों ने उसे धमकी देते हुये भगा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पांच जून को आरोपी अपने परिजनों सहित पीड़ित के घर में घुस आया। उनकी पुत्री का हाथ खींच कर ले जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी। वहीं बेटी की चीख पुकार सुनकर मां व बहन आ गये।
विज्ञापन


उन्होंने जब अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की तो युवक के परिजनों ने उनके साथ भी मारपीट की। घर में शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गये। भीड़ को देखकर युवक व उसके परिजन धमकी देते हुये भाग गये। पीड़ित पिता ने शुक्रवार को थाने में सनकी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें