फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने मारपीट कर तीन बच्चों सहित विधवा को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



विजयगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विधवा महिला ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सास के गांव के ही एक व्यक्ति से संबंध हैं। परिवार के माहौल पर असर पड़ने की दुहाई देकर जब संबंधों का विरोध किया तो सास ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।


एसएसपी के पास तीन बच्चों सहित पहुंची महिला ने न्याय की गुहार लगाई। महिला ने एसएसपी को बताया कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से सास मुझे और मेरे तीन बच्चों को परेशान करने लगी। घर से बाहर निकालने का कई बार प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास के गांव के व्यक्ति से संबंध है। उसका विरोध करने पर उसने आधी रात को मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने महिला को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें