फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन ने नशे की गोली खिला किशोरी के अश्लील फोटो खींचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके की रहने वाली एक किशोरी को नशे की गोलियां खिलाकर पड़ोस में रहने वाली एक युवती और उसके तीन भाईयों ने अश्लील फोटो खींच लिए। चारों अब किशोरी को फोटो वायरल करने की धमकी देकर कभी पैसे तो कभी यौन संबंध बनाने की मांग करने लगे। परेशान किशोरी ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तुर्कमान गेट की रहने वाली पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी ने दो दिन पहले जानकारी दी थी कि पड़ोस में रहने वाली युवती ने धोखे से एक दिन अपने घर बुलाया और पेयजल में नशीली गोली मिलाकर दे दी। नशे की हालत में होने पर उन्होंने कपड़े उतारकर अश्लील फोटो खींच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



होश आने पर फोटो दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह पैसे और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगे। बेटी ने इस बात का विरोध किया तो युवती ने फोटो वायरल करने के साथ ही बेटों को मरवाने की धमकी देकर उसे शांत कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिरोही के अनुसार पीड़ित किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें