फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन देन के विवाद में युवक को बनाया बंधक, अपहरण की अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके के भीम नगरिया के एक दूध विक्रेता ने उधारी न चुकाने पर सराय वृंदावन के युवक को बंधक बना लिया। इधर, बंधक बनाए युवक के परिजनों ने बेेटे के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना पर दौड़ी पुलिस को मामला लेन देन के विवाद का मिलने पर राहत की सांस ली। पुलिस ने दूधिये को हिरासत में ले लिया है। सराय वृंदावन निवासी राकेश ने बताया कि उसने दूधिये से एक लाख रुपये उधार लिए थे। वह पैसे लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दूधिया ब्याज दर ब्याज लगा पैसे मांग रहा है। इन्हीं पैसों की लेनदेन को लेकर वह बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया था। जहां उसने बंधक बना लिया था। परिवार वाले तलाश करते हुए वहां पहुंचे थे। राकेश के अनुसार पुलिस को मामले में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें