फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहक्लेश के चलते युवक ने जहर खा कर दी जान साले हत्या का आरोप लगा कराया पोस्मार्टम।

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी पूर्व प्रधान के बेटे ने गृह कलेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे कि तभी मृतक के साले ने पुलिस को सूचना दे दी कि परिजनों ने मेरे बहनोई की जहर देर मार डाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा दिया।

थाना दादों के गांव रामनगर निवासी पूर्व प्रधान हेवेंद्र सिंह यादव के पुत्र छोटेलाल यादव ने गुरुवार की रात ट्यूबवेल पर जाकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब छोटेलाल ट्यूबवेल से घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


परिजन जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो छोटेलाल का शव पड़ा था। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे कि तभी सूचना पर पहुंचे छोटेलाल के साले ने पुलिस को सूचना दे दी कि परिजनों ने उसके बहनोई की जहर देकर हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



इस संबंध में एसओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक छोटेलाल ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्म हत्या की है। मृतक के साले की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि खुदकुशी की है या हत्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें