फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को प्रेरित करने वाली महिलाओं की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधीपार्क की बस्ती कुंवर नगर में कर्ज से जूझते करतब बाज ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस उन दो तगाता करने वाली महिलाओं को तलाश कर रही है जिन्होंने ऐसी स्थितियां पैदा कर दीं।

मूल रूप से बरला के गांव खुशावली का बाबूलाल (40) पुत्र दाताराम ने बुधवार की रात अपनी पत्नी बबिता (43) निवासी पमास, एटा, की सिर पर सिल के बट्टे से जोरदार प्रहार कर करके हत्या कर दी। पुलिस को घर की तलाशी में पलंग के पास एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गांधीपार्क वीरेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि घटना के संबंध में बड़े बेटे शनि की ओर से एक मुकदमा पिता के खिलाफ मां की हत्या व बहन पर हमले का लिखा गया है। दूसरा मुकदमा सुसाइड नोट में अंकित महिलाओं के नाम के आधार पर राजेश देवी व नीलम पत्नी कैलाश सिंह के खिलाफ सुसाइड के लिए प्रेरित करने का लिखा गया है।

सुसाइड नोट एसएसपी के नाम इन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबोधित है, जिसमें सीधे सीधे लिखा है कि एसएसपी सर राजेश देवी व नीलम सिंह के चंगुल में मेरी बबिता फंस गई।
विज्ञापन


इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं। इन दोनों के खिलाफ इस सुसाइड नोट में कार्रवाई की मांग भी की गई है। पुलिस इन्हीं महिलाओं की तलाश कर रही है। सीओ द्वितीय नीरज जादौन के अनुसार नामजद महिलाओं ने पूर्व में विवाद किया था। इसके लिए वह थाने में 107/16 के तहत पाबंद हैं। उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। इसके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें