फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरू में विवाद, प्रधान के घर में फेंके ईंट पत्थर, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। ग्राम पंचायत मांगरू सादाबाद के प्रधान नेकसेलाल पुत्र स्व. श्यामलाल ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में गांव के 11 लोगों पर मारपीट करने,घर में ईंट पत्थर फेंकने और जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप लगाए गए हैं।

तहरीर में आरोप है कि 25 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे उसके घर पर उसके पड़ोसी 11 लोग एकराय होकर घर में घुसकर ईंट पत्थर मारने लगे और लाठी डंडों, सरिया, ईंट, पत्थर से उनके परिवार के मुलायम सिंह पुत्र रामभरोसे, सपना देवी पत्नी उदय सिंह, गीता पत्नी रामअवतार, प्रदीप पुत्र सुनहरीलाल निवासीगण मांगरू के साथ मारपीट और गाली गलौज की।
विज्ञापन


गांव के कई लोग मौके पर आ गए, जिन्होने बचाया, नहीं तो उक्त लोग जान से मार देते। दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किए। इससे परिवार के कई लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन


दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस
सादाबाद। पुलिस चौकी बिसावर क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने रविवार की शाम पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई है, गांव में एक झोंपड़ी के सामने खेत में शौच करने को लेकर विवाद हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें