फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। आगरा रोड पर एसएमई गोदाम के सामने हुई एक सड़क दुर्घटना में हाथरस के एक युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को सीएचसी लाया गया। इस संबंध में मृतक के चाचा ने थाने तहरीर दी है।

हाथरस के श्रीनगर निवासी मोहम्मद अकील पुत्र मकबूल खां ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 14 नवंबर को उसका करीब 24 वर्षीय भतीजा जिया पुत्र सगीर मौहम्मद निवासी श्रीनगर हाथरस एसएमआई गोदाम से ट्रक में चावल भरकर गोदाम पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक गोदाम के सामने खड़ा था, लेकिन स्टार्ट नहीं हो रहा था तो ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक से लकड़ी के द्वारा जिया से पीछे से धक्का लगवाकर ट्रक को स्टार्ट करना चाहा, इसी बीच ट्रक चालक ने जिया में टक्कर मार दी, जिससे जिया ट्रकों के बीच में आकर कुचल गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें