डेस्क न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मिलने कोई अफसर नहीं पहुंचा तो उनका पारा चढ़ गया। बात इलाहाबाद मंडल तक पहुंच गई और अफसरों से इसकी शिकायत हो गई है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली से इलाहाबाद जा रहे थे। इस बीच ट्रेन अलीगढ़ में शनिवार को रात 11.30 बजे पहुंची। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो कोई भी स्थानीय अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा। इस पर वह नाराज हुए और उन्होंने कहा कि ये अच्छा नहीं है।
रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रेल राज्यमंत्री के ट्रेन से गुजरने की खबर मिली थी लेकिन उनका कोई अन्य मूवमेंट नहीं होने के कारण किसी अधिकारी ने उनको बेवजह परेशान करना उचित नहीं समझा। इसलिए किसी ने उनके एसी फर्स्ट कोच में जाना उचित नहीं समझा। इस बात को कुछ लोगों ने अनावश्यक रूप से तूल दे दिया।