फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड की गोली मारकर हत्या झूठी अफवाह पर दौडी पुलिस एवं पशुधन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सहपऊ। क्षेत्र के गांव मढ़ाका में आवारा सांड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुछ अराजक तत्वों ने सांड़ को गोली मारने की अफवाह फैला दी, जिससे गोरक्षकों में आक्रोश फैल गया, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद्र ने मौके से ही प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी सहपऊ को सांड़ के मरने सूचना देकर उसको पोस्टमार्टम टीम के साथ घटनास्थल पर बुलाया। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार डॉ. देवेंद्र एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर ही सांड़ के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने सांड़ का पोस्टमार्टम कर लिया है। उसकी रिपोर्ट कोतवाली में जल्द भेज दी जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद भी भीड़ वहां जमा थी। बाद में कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद्र, प्रधान प्रतिनिधि लाहौर सिंह एवं केडी सरपंच के समझाने के बाद ही भीड़ वहां से हटी। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर सांड़ को दफन करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें