फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी सवार लोगों को पीटा, गाड़ी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। अगसौली-वाजीदपुर मार्ग पर रविवार की दोपहर को मारुति कार में सवार पांच नामजद लोगों ने शाम चार बजे गाड़ी को रोककर उसमें बैठे लोगों से मारपीट कर दी और पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस मामले की रिपोर्ट पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

श्रीभगवान शर्मा पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी गंजडुंडवारा (कासगंज) शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की दोपहर लगभग पांच बजे वह गांव अख्तियारपुर से गाड़ी में सौरभ और सुनील कुमार के साथ वापस गंजडुंडवारा लौट रहे थे। रास्ते में गांव भटीकरा पर एक मारुति कार सामने आकर खड़ी हो गई। मजबूरी में गाड़ी रोकनी पड़ी। गाड़ी रुकते ही मारुति में बैठे लोगों ने गाड़ी पर बिना बात पत्थर मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी को गाड़ी से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। लोगों के आ जाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में सरवेंद्र पुत्र जयपाल, देवेंद्र पुत्र करन सिंह, सोनू पुत्र रमेश, प्रवेश पुत्र छोटेलाल निवासी गांव मानिकपुर कोतवाली सिकंदराराऊ, रवि निवासी छेरत अलीगढ़ को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में मारपीट का कारण नहीं दर्शाया गया है और नहीं यह उल्लेख किया गया है कि घायल कौन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें