फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो नौशाद और मुस्तकीम की मां को अगवा कर ले गए एएमयू छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरदुआगंज मुठभेड़ में मारे गए नौशाद और मुस्तकीम के परिवार से जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद संग अतरौली मिलने आए एएमयू छात्रसंघ के दो पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन व मशकूर अहमद उस्मानी पर दो बदमाशों की मां के अपहरण का आरोप लगा है।

इस संबंध में देर रात मुस्तकीम की पत्नी की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इन दोनों महिलाओं की खोज में जुट गई है। वहीं मुकदमे के बाद मीडिया को दिए बयान में दोनों छात्र नेताओं ने उन्हें अपने साथ लेकर जाने की बात भी स्वीकार ली है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मुस्तकीम की बीवी बैसपाड़ा अतरौली निवासी हिना की ओर से दर्ज कराए गए अपहरण के इस मुकदमे में कहा गया है कि दोपहर में करीब दो बजे सात-आठ लोग उनके घर आए। वह खुद को एएमयू का छात्र बता रहे थे। उनमें से दो ने अपना नाम फैजुल हसन व मशकूर बताया। हमें बरगलाते हुए कहा कि जैसा हम कहें, वैसा ही बोलना।

इसके बाद मेरी सास यानी मुस्तकीम की मां शबाना व नौशाद की मां शाहीन उर्फ रानी को जबरन अपने साथ ले गए। इस दौरान खुद वादिया उसकी ददिया सास रफीकन व मकान स्वामी आदि ने विरोध भी किया।

उसी समय इस संबंध में रफीकन ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दे दी थी। इस सूचना पर काफी देर तक पुलिस ने इन लोगों को तलाशा। मगर जब कहीं पता नहीं चला तो देर रात यह मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इंस्पेक्टर प्रवेश राणा के अनुसार नौशाद और मुस्तकीम की मां के गायब होने की सूचना दोपहर में मिली थी। इसके बाद अब देर रात एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन व मशकूर अहमद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं को तलाशा जा रहा है।

हम लोग नौशाद की अम्मी को उनकी सहमति से लेकर आए हैं। वह मीडिया के सामने बताएंगी कि सच क्या है और उनके साथ क्या हुआ है। हमें एफआईआर की चिंता नहीं है। नौशाद की अम्मी एक दो रोज में घर लौट जाएंगी।
विज्ञापन

- फैजुल हसन, पूर्व अध्यक्ष एएमयू छात्रसंघ

पुलिस वाले मुस्तकीम और नौशाद के परिवार के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें मीडिया से नहीं मिलने दे रहे हैं। प्रदेश के अंदर पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। हम लोग फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट तैयार करेंगे, फिर मीडिया से रूबरू होंगे।
- मशकूर अहमद उस्मानी, पूर्व अध्यक्ष एएमयू छात्र संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें