फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया आंतरिक सुरक्षा रिर्हसल।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
1 फोटो है।

पुलिस फोर्स ने किया आंतरिक सुरक्षा का रिहर्सल
क्रासर
सीओ और कोतवाल की अगुवाई में फोर्स का पूर्वाभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो

सिकंदराराऊ। नगर के आधा दर्जन से ज्यादा प्रमुख स्थानों पर रविवार की सुबह पुलिस फोर्स को देखकर लोगों का माथा ठनक गया। लोग सकते में आ गए और सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या शहर में कुछ गलत हुआ है, लेकिन जब इन जगहों पर कोतवाल और सीओ ने पहुंचकर आमद दर्ज कराई तो लोगों को पता चला कि आंतरिक सुरक्षा के लिए रिहर्सल किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समय-समय इस प्रकार का रिहर्सल किया जाता है। एसपी जयप्रकाश के निर्देश पर रविवार को नगर में कई घंटे तक रिहर्सल किया गया। इसका उद्देश्य यह परखना था कि किसी भी आपातकालीन सूचना पर नगर के एक से दूसरे हिस्से में पहुंचने में पुलिस फोर्स को कितना वक्त लग सकता है। अगर किसी मोहल्ले में पथराव हो गया तो सूचना मिलने के कितनी देर बाद पुलिस पहुंच जानी चाहिए, इन तथ्यों का इस रिहर्सल के जरिए विश्लेषण किया जाता है। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आज के समय में आंतरिक सुरक्षा पहलू अति महत्वपूर्ण बिंदु है। यदि पुलिस सूचना पर तत्काल पहुंच जाए तो मामले को आसानी से काबू में किया जा सकता है। इसके तहत जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया। वहां से सूचना के आधार पर तत्काल फोर्स के साथ वहां पहुंचा गया। रिहर्सल में सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर गजराज सिंह, रामअवतार सिंह और पुलिस फोर्स शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें