फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गर्भवती महिला एवं दूसरी की प्रसव के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस/सासनी। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला गर्भवती थी तो दूसरी ने प्रसव के बाद दम तोड़ दिया। दोनों परिवारों का माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। ग्राम जलालपुर निवासी आरिफ की पत्नी शहनाज छह माह की गर्भवती थी, जिससे शुक्रवार की शाम अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन पीड़ित शहनाज को उपचार के लिए लेकर स्वास्थ्य केंद्र आए। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया था।

अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव आए। बताते हैं कि मृतका का भाई उपचार के दौरान उसके साथ था। हालांकि सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत बताया है और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। आरिफ की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके और कोई बच्चा नहीं है। आरिफ हेयर सेलून की दुकान चलाकर गुजारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना ग्राम सठिया की है। ग्राम सठिया निवासी सुखवीर सिंह की पत्नी शोभा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां प्रसूतिका के दो बच्चियां पैदा हुईं, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। प्रसव होने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह शोभा की मौत हो गई। जबकि बच्चियां जीवित हैं। शव को लेकर परिजन गांव आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि सुखवीर भूमिहीन मजदूर है। उसके करीब चार वर्षीय एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें