फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगा रहा युवक गश खाकर गिरा, मौत

Sun, 19 Aug 2018 12:36 AM IST
दौड़ लगा रहा युवक गश खाकर गिरा, मौत
विज्ञापन
मृतक गोविंद का फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम अमौआहार में शनिवार को तड़के दौड़ लगाते समय युवक की मौत हो गई। युवक सितंबर माह में होने वाली सेना की भर्ती की तैयारी में लगा था। थाना पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह ग्राम अमौआहार निवासी गोविंद यादव (18) पुत्र श्याम सुंदर उर्फ मुरली सितंबर माह में लखनऊ में सेना भर्ती में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहा थ। पिता के मुताबिक इसके लिए वह सुबह चार बजे अपने गांव के युवकों के साथ ललऊ पुरवा से बजरंग बली मंदिर के पास तक दौड़ लगाता था। शनिवार को सबसे पीछे था और अचानक गश खाकर गिर पड़ा। परिवारीजनों को सूचना देकर उसके साथी उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिवारीजन पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार करने औरैया ले गए। पिता ने बताया कि वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और बीएससी फाइनल करके सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। उसका छोटा भाई सुमित छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। दिबियापुर पुलिस ने घटना होने की जानकारी से इनकार किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें