फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर में अपने मायके आई एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार सुबह घर के अन्य सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। सूचना पर पति व ससुरालीजन भी गांव पहुंच गए। पुलिस के समक्ष किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की मांग पर पुलिस ने शव ससुुराली जनों को सौंप दिया। शव को ससुराल वाले अपने गांव ले गए। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से मृतका अवसादग्रस्त थी।

सपेरा भानपुर निवासी सूरजपाल सिंह ने अपनी पुत्री देवकी (28) की शादी आठ वर्ष पूर्व अनूपशहर के आहार थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी मनवीर सिंह के साथ की थी। परिजनों के अनुसार दोनों ओर से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। एक पखवाडे़ पूर्व देवकी अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ मायके आ गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह देवकी ने सिर दर्द की शिकायत की थी, जिस पर मां ने काम से लौटकर आने पर दवा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन जब मां बाप काम पर निकल गए और भाई पढ़ने चला गया। इसी बीच देवकी ने कमरे में लगे पाइप से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली।

घर में लगे जामुन के पेड़ से जामुन लेने घर में घुसे पड़ोस के बच्चों ने जब कमरे का दृश्य देखा तो चीखते हुए परिजनों का बताया जिसके बाद मृतका के परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर पति व ससुराली भी गांव पहुंच गये तथा बिना कार्रवाई के मृतका को गांव ले जाने की मांग करने लगे। कार्रवाई न करने के आश्वासन पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव ससुरालियों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ससुरालियों की मानें तो महिला पिछले कुछ समय से अवसादग्रस्त थी फोन पर भी उसने पति को घुटन जैसी बात बताई थी। थानाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। दोनों ही पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, लिहाजा पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें