फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम बापू आश्रम पर दंपति को रात्रि में बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ रोड पर स्थित आसाराम बापू के आश्रम में मंगलवार रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। सशस्त्र बदमाशों ने चौकीदार दंपति से मारपीट की और बंधक बनाकर हजारों की नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

नगर के समीप अलीगढ़ रोड पर सड़क से कुछ दूरी पर आसाराम बापू का आश्रम है। आश्रम पर किशन सिंह पुत्र जनक सिंह चौकीदार है। वह अपनी पत्नी कमलेश व बच्चों के साथ आश्रम परिसर में ही रहता है।
विज्ञापन


किशन ने बताया कि रात्रि लगभग एक बजे लाइट चली गई, इस दौरान उसकी पत्नी ने गर्मी के चलते कमरे का दरवाजा खोल दिया। कमरे का दरवाजा खुलते ही पांच सशस्त्र बदमाश अंदर घुस आए।

बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। चौकीदार ने बताया कि बदमाश उसकी पत्नी के कानों के सोने के कुंडल, उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये, दो मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश उन्हें कमरे में बांधकर बाहर से गेट लगाकर चले गए।
विज्ञापन


सुबह लगभग छह बजे आश्रम घूमने पहुंचे लोगों ने चौकीदार के आवाज लगाने पर कमरे का दरवाजा खोल कर उन्हें मुक्त कराया। चौकीदार ने घटना की सूचना आश्रम संचालक राजू भाई को दी। सूचना पर सीओ राम आशीष यादव, कोतवाल सुनील कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें