फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पत्नी को पकड़ कर किया हत्या का खुल्लासा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छर्रा (अलीगढ़)।
विज्ञापन


बरला कोतवाली के गांव उतरा में बुधवार की रात पति की हत्या करने में आरोपी पत्नी को पुलिस ने दबोच लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपने प्रेमी पर हत्या के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। बताया कि मनिंदर कहता था कि अपने पति को मारकर मेरे साथ रह नहीं तो मैं तुझे मार दूंगा।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी बरला सत्यभान के अनुसार मुखबिर की सूचना शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे गाजीपुर टेंपो स्टैंड से पति देवेंद्र की हत्या करने की आरोपी पत्नी रेखा देवी को पकड़ लिया गया। थाने लाकर की गई पूछताछ में रेखा ने पुलिस को बताया कि मनिंदर उसे लगातार धमकी दे रहा था कि अपने पति को मारकर मेरे साथ रह, अन्यथा तुझे मार दूंगा। अपनी हत्या के डर से बुधवार की रात उसने पति देवेंद्र को शराब पिलाई। जब नशा हो गया तो उसने पति का गला घोंटने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर देवेंद्र हड़बड़ाकर बाहर की ओर भागा, तभी मनिंदर आ गया और उसने देवेंद्र के सिर पर डंडे से तेज वार किया। इस पर देवेंद्र बेहोश होकर बरामदे में गिर गया। इसके बाद दोनों मिलकर देवेंद्र को खींचकर कमरे में ले गए, जहां गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान रामेश्वर और राजपाल को जानकारी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यभान के अनुसार बरामदे और कमरे में देवेंद्र के सिर से निकले खून के धब्बे थे, इसके बावजूद ग्राम प्रधान और राजपाल ने पुलिस को सूचना नहीं दी। साक्ष्य मिटाने में आरोपियों का सहयोग किया। कुछ ग्रामीणाें के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। इसलिए उन्हें साक्ष्य मिटाने के आरोप में दोषी बनाया गया है। आरोपी मनिंदर अभी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें