फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचेत हालत में मिली किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली के शाहपुर कुतुब क्षेत्र में 20 मार्च को अचेत हालत में मिली किशोरी ने मेडिकल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। किशोरी की शिनाख्त नहीं होने पर उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी का विसरा संरक्षित कर एफएसएल के लिए भेजा जाएगा। शाहपुर कुतुब रोड के किनारे अर्द्धनग्न हालत में 16 साल की एक किशोरी अचेत अवस्था में मिली थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। होश न होने के कारण वह बातचीत भी नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया था। थाना इंस्पेक्टर के अनुसार किशोरी ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें