फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक में हनुमान चौकी पास 19 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल क्वार्सी निवासी अधेड़ की उपचार के दौरान सातवें दिन मौत हो गई। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में अधेड़ के साथी सहवाजपुर के युवा किसान की मौके पर ही मौत हो गई थी। बॉबी (50) पुत्र नन्नूमल निवासी उज्जरा, क्वार्सी 19 मार्च को विजयगढ़ के गांव सहवाजपुर निवासी युवा किसान अमित कुमार (24) पुत्र रुकमपाल सिंह के साथ किसी काम से सासनी, हाथरस गया था।
विज्ञापन



वहां से लौटते समय मडराक की हनुमान चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भयानक था कि अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया था। छह दिन तक मेडिकल में उपचार चला। मंगलवार तड़के उन्होंने यहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों के अनुसार सहवाजपुर में बॉबी की ससुराल थी। अमित ससुराल के पास ही रहता था। घटना के संबंध में मडराक पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें