क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर की घनश्यामपुरी कालोनी में शनिवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक महिला का सिर पत्थर लगने से फट गया। महिला ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है।
अनीता गोस्वामी पत्नी दिनेश गोस्वामी निवासी धनश्यमपुरी ने बताया कि शुक्रवार रात को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों परिवार का झगड़ा हो गया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई थी।
वहां दोनों के बीच पुलिस ने समझाकर समझौता करा दिया था। समझौता होने के बाद शनिवार रात को फिर से पड़ोस के चार लोगों ने शराब के नशे घर पर पत्थरबाजी कर दी थी।
इसमें देवरानी के सिर पर पत्थर लग गई, जिससे उसका सिर फट गया। महिला का आरोप है कि पुलिस के द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने से उनके हौसले बुलंद हो गए हैं।
उक्त लोगों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।