फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की कार से टैंपो में लगी टक्कर, घायल ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


दरोगा की कार की टक्कर से घायल टेंपो सवार किशोरी ने रविवार रात को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका संभल जिले के थाना गिन्नौर के हुमायूंपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन

रूबी (17 वर्षीय) पुत्री महेश रविवार को किसी काम से बाजार गई थी। वहां से वह एक टेंपो में सवार होकर घर लौट रही थी।

तभी रास्ते में एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। रूबी के पिता ने बताया कि संभल से उसे उपचार के लिए अलीगढ़ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां रविवार रात को उसने दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है हादसा एक दरोगा की कार से हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया था। मगर, पुलिस ने थाने से दरोगा को कार सहित रिहा कर दिया। दरोगा डिबाई में तैनात है। वहीं इस हादसे में घायल एक अन्य महिला का पैर टूट गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें