फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग बुझाने में दमकल कर्मियों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र में रहने वाले कार की सीट कवर बनाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करने वाले व्यक्ति की कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र की जाकिर नगर गली नंबर दो निवासी रहीस कार की सीट कवर बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार की रात को वह रोजाना की भांति अपनी दुकान बंद करके घर पहुंचा। रात 12 बजे के करीब घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में आग लगने की जानकारी उसे तथा पडौसियों को हुई तो उनमें अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने बमुश्किल कार में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें