क्रइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के देहली गेट नीवरी मोड़ इलाके की एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस मामले में ससुरालियों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिससे मौत होने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार नीवरी मोड़ की 25 वर्षीय रूबी पुत्री मो.आबिद की शादी 4 साल पहले एटा के गांधी मार्केट के सलमान संग हुई थी। वह इन दिनों गर्भवती थी और करीब 4 माह से ससुराल में विवाद के कारण यहां मायके में रह रही थी।
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले यानी रविवार को उसके ससुराली उसे बुलाने आए। इसी बीच हुए विवाद में ससुरालियों ने मारपीट कर दी, जिससे पेट में भी लात लग गई।
इस पर उसकी हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार अभी तहरीर पर जांच की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।