फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक में मिली महिला की कंकाल रूपी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक के गांव पालीरजापुर के जंगलों में एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के गड्ढों में मंगलवार सुबह-सुबह महिला का कंकाल रूपी शव मिला है।

शव महिला का है, इस बात का अंदाजा जब हड्डियों से लिपटे महिला के कपड़ों और सिर के पास मिले लंबे बालों से हो रहा है। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहां से डीएनए सैंपलिंग भी कराई जाएगी।

मंगलवार सुबह जंगल शौच आदि के लिए गए ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर जब बंद भट्ठे के गड्ढों में देखा तो उसमें कंकाल रूपी शव पड़ा था। काफी देर तक तो यही समझ में नहीं आया कि शव किसका है। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब गंभीरता से देखा तो पता चला कि पैरों में महिला की लैगी व सिर में लंबे बाल हैं, शव किसी महिला का है। बुरी तरह सड़ा गला व कंकाल रूपी शव देखने से करीब एक माह पुराना लग रहा है।

एसओ मडराक सर्वेश कुमार के अनुसार शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव किसका है और क्यों हत्या की गई। यह शिनाख्त के बाद व जांच के आधार पर तय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें