फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत में सुसाइड नहीं हत्या का इशारा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के कोतवाली इलाके के मानिक चौक में रिश्तेदारी में आए वृद्ध की मौत सुसाइड से नहीं, बल्कि गला दबाकर हत्या किए जाने से हुई। यह इशारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया है। हालांकि अभी पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं पहुंची है। मगर फौरी तौर पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस इस दिशा में गंभीरता से जांच की बात कह रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

इगलास के गांव कोछोड़ निवासी किसान हरीशंकर (70) अपनी पत्नी शारदा के साथ मानिक चौक में रहने वाली अपनी साली दमयंती के यहां पर चार दिन पहले आया था। सोमवार की देर शाम शारदा और दमयंती दवा लेने बाजार चली गईं।
विज्ञापन


वापस आई तो देखा हरीशंकर फंदे से लटका है। यह देखकर दोनों की चीख निकल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और हरीशंकर को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को दिन में हुए पोस्टमार्टम के बाद यह तथ्य उजागर हुआ कि बुजुर्ग की मौत गला दबाकर हत्या किए जाने से हुई है। इस आधार पर पुलिस की चिंता बढ़ गई। आखिर बुजुर्ग को किसने और क्यों मारा होगा।
विज्ञापन


यह बड़ा सवाल पुलिस के सामने खड़ा हो गया है। अब पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच की बात कह रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिरोही के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन कर व परिजनों से सभी पहलुओं पर वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें