फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होन पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


थाना जवां के गांव खेरूपुरा की रहने वाली रचना पत्नी राजेश कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि बेटी पैदा होने पर ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि उसकी शादी सन् 2016 में हुई थी। शादी में उसके पिता की ओर से सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वह लगातार दहेज के लिए मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसके बेटी पैदा हुई तो उत्पीड़न का दौर बढ़ गया। ससुराल वालों ने कार की मांग करनी शुरू कर दी। असमर्थता व्यक्त करने पर मारपीट करते हुए ससुराल वाले मकान में ताला लगाकर चले गए हैं। अब वह अपनी चार महीने की बेटी के साथ मकान के बाहर ही पड़ी है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें