फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी के नाम पर महिला से 15 हजार की ठगी

Fri, 22 May 2020 11:51 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रसलगंज की रहने वाली एक महिला से अज्ञात शातिरों ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम पर 15 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

रसलगंज इलाके की महिला न्याज बानो ने बताया कि 17 मई को उसके मोबाइल पर एक फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को राना प्रताप बताते हुए केबीसी में परिवार के नाम से 25 लाख रुपये की लॉटरी खुलने की बात कही। इस पर बेटियां और स्वयं वह लालच में आ गई। शातिरों ने फर्जी तरीके से कुछ दस्तावेज भी बनाकर भेज दिए और बाद में 15 हजार रुपये खाते में डलवा दिए। इसके बाद वह 32 हजार रुपये और मांगने लगा।
विज्ञापन



इस पर शक हुआ। फोन करने वालों को 32 हजार रुपये देने से मना कर लॉटरी के 25 लाख रुपये भेजने को कहा तो वह बातों को घुमाने लगा। इस पर उसके  द्वारा ठगी करने का अहसास हुआ। एसएसपी के मुताबिक महिला की शिकायत के आधार पर मामले में जांच बैठा दी गई है। शातिरों को जल्द से जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें