क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
एक रिटायर फौजी के खाते से दो बार में 14 हजार रुपये पार कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फौजी ने एसएसपी को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है।
थाना क्वार्सी के नगला डालचंद्र नायक नगर के रहने वाले अशोक कुमार पूर्व सैनिक है। उनका हाथरस के सिकंदराराऊ की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। पत्र में कहा है कि 29 अगस्त को उनकी आर्मी की पेंशन खाते में आयी थी। जिसमें से दो बार में 10 हजार और 2500 रुपये निकाले।
इसके बाद खाते में 14800 रुपये खाते में बचे। बाद में जब कुछ और रुपयों की जरूरत पड़ी, तो एडीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले। बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि शकरपुर दिल्ली में एटीएम से दो बार में पैसे निकाले गए हैं।
बैंक खाते में एक मोबाइल नंबर अंकित है। जो पहले गुम हो गया था जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज करायी गई थी। यही नंबर मुरादाबाद के किसी व्यक्ति के पास चल रहा है। पत्र में दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।