फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने के बाद अलग-अलग पुर्जा बेचते थे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करके उसके पार्ट्स को अलग-अलग बेचने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार बाइकें और अन्य चार बाइकों के अलग-अलग पार्ट्स बरामद हुए हैं।

सब इंस्पेक्टर इसरार अहमद और उमेश कुमार सोमवार को एडीएम कंपाउंड रोड अहमद अपार्टमेंट चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की बाइक को रोका तो इन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों के नाम अलमदार मेहंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी पुत्र इकबाल मेहंदी निवासी जोहराबाद बेकरी वाली गली थाना सिविल लाइन और परवेज अहमद उर्फ शानू मिस्त्री पुत्र नसरुद्दीन निवासी रहीम बाग, चिलकौरा क्वार्सी हैं।

पूछताछ में बदमाशों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इन पर पहले भी चोरी और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें