फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा-कथित पत्रकार की शह पर बेच दिया गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


टप्पल के आढ़ती द्वारा दिल्ली के लिए भेजा गया गेहूं से भरा ट्रक दिल्ली के बजाय इगलास पहुंच गया और वहां एक दरोगा व कथित पत्रकार की शह पर माल बेच दिया गया। वह तो समय रहते एसडीएम ने गेहूं की कालाबाजारी की सूचना पर माल उतरते समय दबोच लिया।

तब तक उसमें से 150 बोरा गेहूं लादकर भेज दिया गया था। इस मामले में दरोगा व कथित पत्रकार की भूमिका होने के कारण चार दिन से पुलिस मामले को रफा-दफा करने पर तुली है। इसे लेकर पीड़ित सोमवार को एसएसपी से मिला, जिस पर टप्पल पुलिस को मुकदमे के आदेश दिए हैं। सीओ खैर को दरोगा व कथित पत्रकार की भूमिका की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि जट्टारी निवासी मनोज कुमार की टप्पल में आढ़त है। वहां से गुरुवार को ट्रक में 450 बोरा गेहूं दिल्ली के लिए रवाना किया गया। मगर ट्रक चालक व क्लीनर ने साजिश रचकर यह माल इगलास पहुंचा दिया।

जहां इगलास के एक ढाबे पर इस ट्रक से गेहूं ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर कहीं और भेजा जा रहा था। इसी बीच किसी ने एसडीएम रेनू सिंह को राशन की कालाबाजारी की सूचना दे दी। इस सूचना पर एसडीएम ने पहुंचकर माल पकड़ लिया, तब तक उसमें से 150 बोरा गेहूं जा चुका था।

एसडीएम ने ट्रक व शेष माल थाने भेज दिया। उसी समय एसडीएम की जांच में यह बात सामने आई कि थाना इगलास का दरोगा व एक कथित पत्रकार ने यह माल मंगाकर बेचा है। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि उसी दिन से थाना पुलिस न तो उसकी तहरीर पर कार्रवाई कर रही और न माल वापस मिल रहा।
विज्ञापन


मामले में एसएसपी ने टप्पल थाने में मुकदमे के निर्देश दिए हैं। जिसमें देर रात मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। वहीं सीओ खैर को दरोगा व कथित पत्रकार की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यहां तक निर्देश हैं कि भूमिका संदिग्ध पाई जाए तो दोनों को जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें