फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मृतकों की शिनाख्त, कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज, एटा, गोंडा, फर्रुखाबाद के ध्यानार्थ ----
विज्ञापन


गभाना बस हादसा ----

हेडिंग
पांच मृतकों की शिनाख्त, कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्वाइंटर
एक मृतक की शिनाख्त नहीं, एक मृतक के मामा ने दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। गभाना में रविवार की रात हुए रोडवेज बस हादसे में मारे गए छह लोगों में से पांच की शिनाख्त सोमवार को हो गई। एक मृतक की शिनाख्त अभी भी नहीं हो सकी है। हादसे के संबंध में एक मृतक रविकांत मिश्रा के मामा गाजियाबाद निवासी धीरज पचौरी ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रविकांत मिश्रा की पत्नी दिव्या की हालत गंभीर बनी हुुई है उसका उपचार चल रहा है।
अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा पर रविवार देर रात कैंटर ने खड़ी रोडवेज बस में टक्कर मार दी थी। इससे आठ लोग घायल हो गए थे और छह की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। दो की जान इलाज के दौरान चली गई। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहीं, शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। जिन मृतकों की शिनाख्त हो गई उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया था। देर रात परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। दोपहर तक सभी शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया। रोते-चीखते परिजन नम आंखों के साथ अपनों के शव लेकर घर को निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
गभाना हादसे के मृतकों की सूची
1- रविकांत मिश्रा पुत्र रुप किशोर निवासी ग्राम कंचनपुर, पटियाली, कासगंज
2- आशीष कुमार पुत्र राम आधार निवासी तुलसीपुर, गोंडा
3- यतेंद्र पुत्र रमेश चंद निवासी बाबरगंज, एटा
4- मधु पत्नी देवेंद्र निवासी पीपली, कासगंज
5- रुहाना बेगम पत्नी बहार शेर निवासी पहाड़पुर बेरागढ़, फर्रुखाबाद
6- अज्ञात (पुरुष, उम्र करीब 25)

बॉक्स
टोल पर गड्ढे बने परेशानी
अलीगढ़। अलीगढ़ से गाजियाबाद एनएच टोल रोड पर गड्ढों की समस्या बढ़ती ही जा रही है, जो कि हादसों का कारण बनती है। इस वर्ष बरसात के मौसम में गड्ढे हो गए थे। होना तो यह था कि इनकी मरम्मत टोल प्राधिकरण द्वारा करायी जाती। लेकिन टोल प्राधिकरण वाहनों से पैसा तो जमकर वसूल रहा है लेकिन बदले में उन्हें गड्ढा युक्त सड़क मिल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें