फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू--अमुटा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप -Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) के अध्यक्ष एवं पेट्रोलियम स्टडीज विभाग के चेयरमैन प्रो. हामिद अली के खिलाफ एक शोध छात्रा ने गंभीर आरोप लगाया है। प्रो. हामिद अली इस विश्वविद्यालय के सबसे वरिष्ठ शिक्षक हैं। वे कार्यवाहक कुलपति भी रह चुके हैं। यह भी पता चला है कि इस छात्रा की उपस्थिति काफी कम होने के कारण प्रो. हामिद ने डीन एवं प्राक्टर को कुछ समय पहले पत्र लिख कर अवगत कराया था।

जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की शोध छात्रा ने करीब दो सप्ताह पहले इंटरनल कंप्लेंट कमेटी में प्रो. हामिद अली के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि उन्होंने उसके लिए गलत एवं मर्यादा विरुद्ध शब्दों का इस्तेमाल किया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसके मामले में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुए भूगर्भ विज्ञान विभाग के शोध छात्र मन्नान वानी का उल्लेख कर गलत संकेत दिए गए हैं।
विज्ञापन


चेयरमैन एवं अमुटा अध्यक्ष प्रो. हामिद अली भी इस मामले में प्रॉक्टर एवं डीन को पत्र लिख चुके हैं। डीन को एक पत्र उन्होंने मई में भी लिखा था, जिसमें कहा गया था कि जनवरी से मई के बीच में यह शोध छात्रा सिर्फ 18 दिन विभाग में आई है। इसी क्रम में प्रो. हामिद अली ने भूगर्भ विज्ञान विभाग के शोध छात्र का उल्लेख किया है। उन्होंने डीन से छात्रा के खिलाफ उचित निर्णय लेने का आग्रह भी किया था। हालांकि छात्रा की शिकायत के बारे में विश्वविद्यालय में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इस संबंध में कोशिश के बावजूद प्रो. हामिद अली से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि शोध छात्रा द्वारा आईसीसी में शिकायत की गई है। उसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। उल्लेखनीय है कि प्रो. हामिद अली विश्वविद्यालय के सबसे वरिष्ठ शिक्षक हैं। वह कार्यवाहक कुलपति, डीन एवं जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें