फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी का बोर्ड पोतने पर हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र के पानखानी गांव में सड़क के किनारे लगे भीम आर्मी के बोर्ड को कुछ दबंगों द्वारा पोत दिए जाने पर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बोर्ड पोतने से गुस्साए लोगों ने गांव के बाहर जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। मौके पर इलाका पुलिस के साथ कई थानों का फोर्स पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। घटना के संबंध में एसएसपी से भी शिकायत की गई है।

पानखानी गांव के बाहर मेन रोड पर ही भीम आर्मी का बोर्ड लगा हुआ है। मंगलवार को इस बोर्ड को कुछ दबंगों ने पोत दिया है। जिससे इस पर लिखाई पुताई में दब गई और उसे पढ़ा नहीं जा सकता था।
विज्ञापन


आरोप है कि बोर्ड पोतने वालों ने जातिसूचक शब्द कहे और अभद्र टिप्पणी भी की और धमकाया। इस बात की जानकारी जब लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण खड़े हो गए।

उन्होंने घटना के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो इलाका पुलिस के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि जिन लोगों ने भी बोर्ड पोता है उनको चिह्नित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद प्रधान पति सर्वेश कुमार के साथ ग्रामीण एसएसपी से मिलने पहुंचे और घटना के संबंध में पत्र एसएसपी को सौंपा। एसएसपी ने घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों में सचिन कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र, विजेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, बबलू, अमित, सुरेश चंद्र, महावीर सिंह, बाबू लाल, बनवारी, जयचंद, कालीचरन, दिनेश कुमार, जय प्रकाश, गंगा प्रसाद, शेरपाल सिंह, रिंकू, नीरज, निर्मल कुमार गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें