क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी थाना क्षेत्र की गली नंबर एक में रहने वाली किशोरी ने परिजनों से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार को उनकी 16 वर्षीय पुत्री चांदनी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक किशोरी का किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद हो गया था इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।