फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनीगेट में घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट के लोधी विहार में शादी वाले घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। थाना सासनी गेट में लोधी विहार निवासी विनोद माथुर अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं गए थे।
विज्ञापन


मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। गुरुवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। घर के अंदर रखी अलमारी का तला तोड़कर उसमें रखी चार चूड़ी सोने की, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, करीब आठ तोले सोना, पांच चांदी के सिक्के, दो चांदी की कटोरी, चम्मच, चार जोड़ी चांदी के बिछुए, एक चांदी का गुच्छा, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, इसके अलावा करीब 700 ग्राम चांदी, दो टाइटन की घड़ी, 15 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


विनोद माथुर जब घर लौटे तो ताला टूटा देखा और अंदर सामान अस्त व्यस्त देखा। पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें