क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
इगलास थाना क्षेत्र के गांव बलकन नगरिया में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हुए किसान की शनिवार तड़के जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
किसान किलकू उर्फ कैलाश (40) पुत्र सौरन सिंह निवासी माधव नगला, गोंडा बाइक पर सवार होकर खेत में लगे ट्यूबवेल के लिए डीजल लेने इगलास आया था। परिजनों के मुताबिक बलकन नगरिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी थी। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई के अनुसार कैलाश शादीशुदा नहीं था।