फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 12 बैट्री और 50 हजार ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से 12 बैट्री और 50 हजार ले उड़े चोर
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के 80 फुटा रोड पर चोरों ने एक ई रिक्शा बैट्री की दुकान से 12 बैट्री और गल्ले से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर एसी के पास खिड़की में लगी प्लाई को तोड़कर दुकान में घुसे थे। सुबह पीड़ित को दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन के 80 फुटा रोड पर दीपक मिश्रा की ई-रिक्शा बैट्री की दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दुकान पर पहुंचे तो अंदर से 12 बैट्री और गल्ले में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित को चोरी का पता चला। सीसीटीवी की जांच की तो दो चोर एसी के पास से खिड़की में लगी प्लाई तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर पहुंची पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें