फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मिली लाश की नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की कालीदह पोखर के पास शुक्रवार को बंद बोरे में मिले शव की शिनाख्त शनिवार को भी नहीं हो सकी। पुलिस अभी भी इस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।

इसके लिए जनपद के सभी थानों में पिछले एक सप्ताह में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जानकारी ली जा रही है। इधर, पुलिस मृतक के किसी आस-पास के जिले का होने की भी आशंका लगा रही है।

बता दें कि शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह क्षेत्र के लोग कालीदह पोखर के पास से होकर गुजर रहे थे। तभी वहां पड़े एक बोरे पर लोगों की निगाह पड़ी। बोरे से गंदी बदबू आ रही थी। राहगीरों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें एक लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव निकला। मृतक मटीले रंग की शर्ट और पेंट पहने हुए हैं।

पुलिस ने आस-पास के लोगों को मृतक का चेहरा दिखाकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान होने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें