फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहल रहे व्यक्ति को चाकू से घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के थाना सासनी गेट इलाके में बुधवार सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले दंपती से लूट की कोशिश के दौरान पति को चाकू मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच व आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सासनी गेट इलाके में पड़ने वाले भुजपुरा में रहने वाले शिव कुमार सैनी अपनी पत्नी वंदना सैनी के साथ सुबह टहलने निकले थे। इसी बीच जब वह हिना लाज के पास आए तो कुछ असामाजिक तत्व मौके पर आ गए। एक बदमाश ने वंदना सैनी की गर्दन पर चाकू रख दिया। पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गर्दन व बाजू पर चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान मारपीट के चलते शिव कुमार के पैर में भी चोट आई है। शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर जमा हुई भीड़ को देखकर बदमाश भाग गए। बाद में लोगों घायल शिव कुमार को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके गंभीर चोटों का इलाज हुआ है। वहीं इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें