फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव सड़क पर रखकर जाम लगाया, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी के पत्थर बाजार क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुई दलित युवक विक्की की हत्या के मामले में शुक्रवार को मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसका शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस को भी लाठियां फटकारनी पड़ीं। बाद में पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया गया कि वह आवेदन आदि करें जिसको शासन के पास भिजवाया जाएगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

पत्थर बाजार की कुआं वाली गली में रहने वाले विकास उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय बुद्धसेन की गुरुवार की रात करीब 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शिवम और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकास के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। लेकिन जब परिजन शव को लेकर पत्थर बाजार स्थित आवास पर लाए तो वहां पर विक्की की लाश सड़क पर रख दी और जाम लगा दिया। पीड़ित पक्ष की मांग थी कि 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। जाम के कारण बारहद्वारी चौराह और दूसरी ओर मामू भांजे तक यातायात ठप हो गया। मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। सीओ द्वितीय सहित कई थानों का पुलिस बल और महिला पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझाया कि वह मुआवजे और अन्य शासकीय लाभों के लिए औपचारिक प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। जिसके बाद उनका प्रार्थना पत्र शासन तक पहुंचाया जाए। स्थानीय प्रशासन जितना संभव होगा उतनी पैरवी शासन में करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद ही पीड़ित पक्ष शव को हटाने और जाम खोलने पर सहमत हुआ। दूसरी ओर पुलिस नामजद किए गए आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसकी तलाश में हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें