फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से अश्लील हरकत पर मां ने टेंपो क्लीनर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना बन्ना देवी के रसलगंज में टेंपो के क्लीनर ने एक बच्ची के साथ बदनीयती से अश्लील हरकत के बाद महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद स्थानीय लोग टेंपो वाले के समर्थन में उतर आए और महिला व उसकी बच्ची के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। अलग-अलग समुदायों का मामला होने के कारण मामला संवेदनशील हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। टेंपो के चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है।

सोमवार की रात को एक महिला रसलगंज चौराहे पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। उसे सारसौल की ओर जाना था। कुछ देर बाद एक टेंपो वाला रुका और महिला को पीछे बैठा लिया। पीछे जगह कम थी इसलिए महिला के साथ जो बच्ची थी वह टेंपो में आगे बैठ गई। आरोप है कि इस दौरान टेंपो के क्लीनर ने बच्ची के सीने पर हाथ रख दिया और अश्लील हरकत की। बच्ची बुरी तरह चीख उठी।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साई महिला ने क्लीनर को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। टेंपो चालक और क्लीनर दूसरे समुदाय से था इसलिए कुछ ही देर में उसके समर्थन में वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और महिला व बच्ची के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसकी सूचना थाना बन्ना देवी पुलिस को दी गई। ि
विज्ञापन

जसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसकी बच्ची को वहां से सुरक्षित निकाला और भीड़ को तितर बितर किया। साथ ही टेंपो चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों को हिदायत दी है कि वह कानून को अपने हाथ में न लें। अगर कोई बात है तो शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें