क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
सिविल लाइंस एरिया के शमशाद मार्केट में सब्जी व फल के खोखों में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग से पांच तख्त सहित नौ खोखे जलकर राख हो गए। विक्रे ताओं ने थाना पुलिस को अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है।
विक्रेताओं के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फल एवं सब्जी विक्रेता शमगुल, अमरुद्दीन, रियाजुद्दीन ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आग लगाने के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है। आग रविवार रात को उस वक्त लगाई गई, जब सभी विक्रेता खोखे बंद कर अपने घर चले गए।
आग लगने से उठते धुएं को देख आसपास लोगों ने हमें आगजनी की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंच। वहां दमकल की गाड़ियां बुलवाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रु पये का माल जल गया। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार पीड़ितों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर शरारती तत्वों को तलाशकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।